400 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की प्रेसवार्ता

जयपुर: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने प्रेसवार्ता की. 400 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. फर्जी डिजिटल सिग्नेचर बनाकर फ्रॉड करते थे. आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में सफलता मिली. 

करीब 400 करोड़ के साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ. बीते एक माह से स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश प्रयास कर रहे थे. इस गिरोह के शातिरों को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा था और आज पूरी टीम की मेहनत रंग लाई. 

पुलिस ने गिरोह से जुड़े 5 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया. फर्जी डिजिटल सिग्नेचर से फ्रॉड किया जा रहा था. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया. "साइबर फ्रॉड के इस मामले की तह तक हमारी टीमें" जा रही है. "इस पूरे गिरोह से जुड़े हर शातिर को गिरफ्तार" किया जाएगा.