जल संसाधन विभाग से जुड़ी खबर, बांधों से जुड़े 7 कार्यों पर खर्च होंगे 60 लाख रुपए

जल संसाधन विभाग से जुड़ी खबर, बांधों से जुड़े 7 कार्यों पर खर्च होंगे 60 लाख रुपए

जयपुर: जल संसाधन विभाग से जुड़ी खबर मिल रही है. बांधों से जुड़े 7 कार्यों पर 60 लाख रुपए खर्च होंगे. तकली मध्यम सिंचाई परियोजना से जुड़े काम होंगे.
तकली बांध का सालाना रखरखाव और मरम्मत का काम होगा.

मानसून के दौरान गश्त और मिट्टी भरे बैग की सप्लाई होगी. तकली बांध परियोजना के तहत ऑफिस बिल्डिंग, फील्ड हाउस, और तकली बांध के गेट की देखरेख और सुरक्षा का काम होगा. मानसून के दौरान बांध के गेट का संचालन भी शामिल रहेगा. HCSP नहर प्रणाली का रेगुलेशन और गश्त का काम होगा. 

कोटा के बाढ़ उप मंडल में चामा माइनर, धहरा, डोलिया सिंचाई परियोजना के टैंकों के लिए बाढ़ तैयारी इंतजाम किया. दारा कॉलोनी की देख-रेख और एक साल तक सुरक्षा का काम होगा.

सावन भादो बांध कोटा में खाली और मिट्टी भरे बैग की सप्लाई होगी. सोहनपुरा गांव की पुनर्वास कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर का विकास होगा. सभी कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग टेंडर जारी कर रहा है.