जयपुर : ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भारत के किसानों का आने वाले दिनों में इससे अहित होने वाला है. कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. अमेरिका हमसे दबाव में यह सब कुछ करवा रहा है.
छोटे लघु उद्यमियों और दुग्ध उत्पादों के सामने भी आने वाले दिनों में संकट खड़ा होगा. यूपीए सरकार में जो 3 फीसदी टैरिफ था जो अब बढ़कर 18% हो गया है. आखिर किस बात की खुशियां मनाई जा रही है.
अमेरिका कौन होता है, हमें यह बताने वाला हम किस देश से तेल खरीदे या नहीं खरीदे. वाणिज्य मंत्री कहते हैं विदेश मंत्री से पूछो और विदेश मंत्री कहते हैं वाणिज्य मंत्री से पूछो. यानी किसी को भी ट्रेड डील के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
ट्रेड डील को लेकर बोले कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट
-कहा-'भारत के किसानों का आने वाले दिनों में इससे अहित होने वाला है'
-'कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं'
-'अमेरिका हमसे दबाव में यह सब कुछ करवा रहा है'
-'छोटे लघु उद्यमियों और दुग्ध उत्पादों के सामने भी संकट खड़ा होगा आने वाले दिनों में'
-'यूपीए सरकार में जो 3 फीसदी टैरिफ था जो अब बढ़कर 18% हो गया'
-'आखिर किस बात की खुशियां मनाई जा रही है'
-'अमेरिका कौन होता है,हमें यह बताने वाला हम किस देश से तेल खरीदे या नहीं खरीदे'
-'वाणिज्य मंत्री कहते हैं विदेश मंत्री से पूछो'
-'और विदेश मंत्री कहते हैं वाणिज्य मंत्री से पूछो'
-'यानी किसी को भी ट्रेड डील के बारे में कोई जानकारी नहीं है'