जोधपुर : जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा के निधन मामले में पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलासा किया कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत लापरवाही के कारण हुई. स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम की जांच में खुलासा हुआ है. टीम की मुखिया छवि शर्मा के नेतृत्व में कड़ी से कड़ी जोड़कर पड़ताल की गई.
स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम को प्रमाण मिले. बिना पर्ची इंजेक्शन लगाना, पर्ची का नहीं मिलना, सबसे बड़ा कारण है. प्रथम दृष्टया कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित पर लापरवाही की बात प्रमाणित हुई. अब उसी अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साध्वी की मौत कार्डयेक अरेस्ट और सांस की बीमारी से होने की रिपोर्ट आई है.
पहले से अस्थमा होने और सांस की बीमारी होने के बावजूद कंपाउंडर द्वारा लापरवाही बरती गई. मेडिकल अधिनियम और निर्धारित कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी. साध्वी के पिता द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट का मौत से कोई कनेक्शन नहीं है.
इस पूरी घटना से पिता का कोई मेलाफाइड इंटेंशन सामने नहीं आया है. पहले से दर्ज मामलों का भी इस घटना से कोई कनेक्शन नहीं है. मेडिकल की विस्तृत रिपोर्ट आने के साथ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम अभी आगे लगातार जांच करती रहेगी. कुछ तथ्यों को लेकर जनता से अभी भी पड़ताल चल रही है.