साध्वी प्रेम बाईसा का सोशल मीडिया संभालने वाले शख्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. साध्वी का सोशल मीडिया हैंडल संभालने वाले भोमाराम ने बताया कि साध्वी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्ट डाली गई थी, वह उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं डाली थी, बल्कि साध्वी के पिता विरामनाथ के कहने पर पोस्ट साझा की गई थी. 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ लोग राजनीति करने के उद्देश्य से अनावश्यक हंगामा कर रहे हैं. भोमाराम ने यह भी स्पष्ट किया कि गुरु महाराज का ऐसा कोई इरादा नहीं था कि साध्वी का पोस्टमार्टम न कराया जाए. उन्होंने कहा कि पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और वास्तविकता इससे अलग है. 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले को लेकर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं, जिससे समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति बन रही है. भोमाराम ने सभी से अपील की कि जांच पूरी होने तक संयम बरता जाए और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न किया जाए. फिलहाल, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर जांच जारी है, और प्रशासन द्वारा हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है.