जयपुर : सांगानेर रेलवे स्टेशन की सूरत बदलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. 108 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट कार्य होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे.
यह जयपुर का तीसरा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा. यात्रियों को आधुनिकता और परंपरा का संगम दिखेगा. सांगानेर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की घोषणा दो साल पहले हुई थी.
हालांकि स्टेशन परिसर से गुजर रही बीसलपुर लाइन की वजह से काम शुरू नहीं हो सका. इसका दोबारा नक्शा तैयार करने के बाद अब कार्य में गति आएगी. पुनर्विकास कार्य दो चरणों में होगा.