केरल में मानसून की आहट, अगले 2-3 दिनों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

केरल में मानसून की आहट, अगले 2-3 दिनों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

नई दिल्ली : केरल में मानसून की आहट है. अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचेगा. अमूमन 1 जून तक केरल मानसून पहुंच जाता है. लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है. 

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर है. 17 राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी का अलर्ट है.

उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.