सुमेरपुर क्षेत्र में रफ्तार का कहर, बाइक और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत

सुमेरपुर क्षेत्र में रफ्तार का कहर, बाइक और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत

पाली­: सुमेरपुर क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. हादसे में एक की मौत हो गई है. सुमेरपुर के जवाई बांध दूदनी मार्ग पर एक्सीडेंट हुआ. बाइक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुई. बाइक सवार प्रताप सिंह नीलकमल की मौके पर मौत हुई. 

सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के नाना हलका क्षेत्र की ये घटना है. जवाई बांध चौकी इंचार्ज SI श्याम सिंह चारण मौके पर पहुंचे. शव सुमेरपुर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.