श्रीगंगानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम सहित तस्कर को पकड़ा

श्रीगंगानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम सहित तस्कर को पकड़ा

श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर SP डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. राजियासर पुलिस ने बड़े अफीम तस्कर को दबोचा. भारी मात्रा में अफीम सहित तस्कर को पकड़ा है. तस्कर को 8 किलो अफीम व क्रेटा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है. राजियासर थानाधिकारी कलावती चौधरी की टीम ने कार्रवाई की. 

भारतमाला सड़क पर ऐटा की रोही में कार्रवाई को अंजाम दिया. जोधपुर से पंजाब सप्लाई के लिए भारी मात्रा में अफीम लेकर जाई जा रही थी. पुलिस ने पंजाब निवासी तस्कर कलवंदर सिंह को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में राजियासर थाने के कांस्टेबल आत्माराम कुलड़िया की अहम भूमिका रही. कार्रवाई में थाने के कांस्टेबल धर्मपाल, चरणसिंह, प्रमोद, हरिराम मीणा शामिल रहे.