जयपुरः विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने रिप्लाई में कई सौगातें दी. बजट बहस का जवाब देते हुए कल वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की. अब सरकारी कर्मचारियों से वेतन और भत्तों की वसूली नहीं होगी. ट्रेनिंग के दो साल की अवधि में दूसरी नौकरी में चयन पर वसूली नहीं होगी. साथ ही राज्य कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा.
IIIT कोटा में नये कोर्स शुरू होंगे. साथ ही एआई हब बनाने की घोषणा होगी. पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए 150 करोड़ खर्च होंगे. गर्मी की सीजन में 220 करोड़ के पेयजल के काम की घोषणा की. 75 हजार बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे दिए जाएंगे. एक लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, काउंसलिंग की ट्रेनिंग मिलेगी. अंबेडकर-ओबीसी छात्रावासों की सीटें बढ़ाने का भी ऐलान किया गया.
बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाया जाएगाः
रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में सफारी सुविधाओं पर 25 करोड़ खर्च होंगे. नए वेटरनरी अस्पताल,सब सेंटर खोले जाएंगे, बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाया जाएगा. खेत के रास्ते के लिए 20 फीट तक सरकारी जमीन की पट्टी का आवंटन हो सकेगा.