राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम बोले-सभी अपराधों में भारी गिरावट देखने को मिली

जयपुर: RPA में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा हैं. इस मौके पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सम्मेलन को संबोधित किया. गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दो दिवसीय पुलिस सम्मेलन की शुभकामनाएं दी. 2 दिनों में प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा होगी. राजस्थान पुलिस ने इन 2 वर्षों में शानदार काम किया. सभी अपराधों में भारी गिरावट देखने को मिली.

इससे पहले DGP राजीव शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. DGP राजीव शर्मा ने कहा कि DG-IG सम्मेलन रायपुर के फॉलोअप में यह सम्मेलन हो रहा है. 2 दिन तक पुलिसिंग में बेहतरी के लिए मंथन होगा. साइबर अपराध को खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है. इस सम्मेलन में कई विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे. ऑपरेशन सिंदूर में पुलिस ने शानदार काम किया. इसकी सराहना सैन्य संगठनों ने की. 

DGP राजीव शर्मा ने सीएम को कमिटमेंट करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में राजस्थान पुलिस वर्ष-2026 में अच्छा काम करेगी. आमजन में विश्वास अपराधियों में डर के ध्येय वाक्य को साकार करेंगे.इस मौके पर RPA में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, DGP राजीव शर्मा भी मौजूद रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलल शर्मा ने ई-विजिटर्स पोर्टल का शुभारम्भ किया.