जयपुर: शेयर बाजार में आज सुबह तेजी नजर आई. गुरुवार सुबह से ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 240.11 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. NSE सूचकांक में 80.60 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 628.04 अंकों की तेजी रही. 77,537.72 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.82 फीसदी का सुधार आया.
NSE सूचकांक में भी आज 153.55 अंकों की तेजी रही. NSE Nifty-50 सूचकांक 24,231.85 अंक पर बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 0.64 फीसदी की तेजी आई. आज NSE में 3,632 कंपनियों में कारोबार हुआ. 2,108 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 1,405 कंपनियों में गिरावट आई. 119 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 40 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 10 कंपनियों के भावों में ही आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज 26 कंपनियों के भावों में सुधार रहा, शेष 4 में गिरावट नजर आई.
7 दिन की गिरावट पर लगा शेयर बाजार में आज ब्रेक:
7 दिन की गिरावट पर शेयर बाजार में आज ब्रेक लगा, तेजी आई! तकनीकी आधार पर लगातार गिरावट के बाद सुधार आना स्वाभाविक है. शॉर्ट-कवरिंग और निचले स्तरों पर खरीदारी को आज की तेजी को श्रेय दिया जा सकता है. अब इस सुधार की राह का आगे बढ़ना सबसे महत्वपूर्ण है. एशियाई बाजारों में सुधार और यूरोपीय वायदा कारोबार में तेजी से बाजार को गति मिली. सूचकांक तकनीकी सपोर्ट लेवल से ऊपर होने से भी निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा.
BSE और NSE में एटरनल का जलवा रहा, दोनों सूचकांक में टॉप पर है. एटरनल BSE में 2.31% और NSE में 2.48% बढ़कर करीब 328 रुपए पहुंचा. उधर, BSE और NSE में आज टाटा समूह के दो शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही. टाटा स्टील BSE में 0.41% घट कर 183.25 रुपए पर पहुंचा. उधर, NSE में 1.10% घट कर 1056.30 रुपए पर टाटा कंज्यूमर पहुंचा. विदेशी संस्थागत निवेशकों-FII की खरीदारी निकलने से का भी रहा बाजार को सपोर्ट मिला. अभी भी बाजार में आम निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. गिरावट पर करें शेयरों की खरीदारी, आक्रामक खरीद से बचे.