जयपुर: शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन भी गिरावट जारी है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही मंदी चल रही है. सुबह शुरुआती कारोबार में ही रही BSE सूचकांक में 300 अंकों की मंदी देखने को मिली. अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में नकारात्मक रुझान, कच्चे तेल की कीमतों को लेकर असमंजस और विदेशी निवेशकों की खरीदारी रुचि में आई कमी के कारण मंदी का रुख बना हुआ है.
आज फिलहाल BSE सूचकांक में 352.02 अंकों की गिरावट देखने को मिली. जबकि NSE सूचकांक में 104.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. फिलहाल BSE सूचकांक 76,883.44 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.46 फीसदी की मंदी है. फिलहाल NSE सूचकांक 24,050.65 अंक पर है.
NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट जारी रही है. हांगकांग को छोड़ सभी एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. जापान, थाईलैंड, जकार्ता, चीन के शंघाई, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और ताइवान के शेयर बाजारों में भी आज गिरावट का रुख देखने को मिला.