जयपुर : शेयर बाजार में फिर तेजी आई है, IT में भी सुधार का रुख है. मुनाफा वसूली से शेयर बाजार उबरा है, खरीदारी निकली है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार में सुधार का रुख दिखा है. मुनाफा वसूली के कारण शुक्रवार को बाजार तनाव में थे.
आज फिलहाल BSE सूचकांक में 428.01 अंकों व NSE सूचकांक में 126.90 अंकों की तेजी है. फिलहाल BSE सूचकांक 77,230.91 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.56 फीसदी की तेजी है. आज फिलहाल NSE सूचकांक 24,140.00 अंक पर है.
NSE सूचकांक में फिलहाल 0.53 फीसदी की तेजी है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख है. हांगकांग और जकार्ता को छोड़, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, ताइवान के शेयर बाजारों में भी सुधार है. कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.