शेयर बाजार में सुधार जारी, NSE सूचकांक में 24.50 अंकों की बढ़त

शेयर बाजार में सुधार जारी, NSE सूचकांक में 24.50 अंकों की बढ़त

जयपुर : शेयर बाजार में सुधार जारी है. बाजार "वेट एण्ड वॉच" की स्थिति में है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बाजार में धीमा सुधार जारी है. प्रमुख एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख है. आज सुबह शेयर बाजार का हाल है.

आज फिलहाल BSE सूचकांक में 57.07 अंकों, NSE सूचकांक में 24.50 अंकों की बढ़त जारी है. 78,342.14 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.07 फीसदी की तेजी है. 24,454.85 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है.

NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.10 फीसदी की तेजी है. भारत में हल्की तेजी, अधिकतर एशियाई बाजारों में आज गिरावट का रुख है. जकार्ता को छोड़ एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख है. जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, ताइवान, और चीन के शंघाई में नरमी है. 

9 जुलाई से शुरू होने वाले कम्पनियों के कार्य परिणामों की घोषणा को लेकर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं. चालू वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही कार्य परिणामों की घोषणा शुरू होनी है.