जयपुर: कल की गिरावट से शेयर बाजार संभले हैं. आज तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत हुई. BSE सूचकांक में सुबह करीब 425 अंकों की तेजी आयी. अमेरिका - इजरायल- ईरान के तनाव में कमी और खरीदारी निकलने के कारण बाजार को बढ़त मिली.
भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी सुधार नजर आ रहा है. BSE सूचकांक में सुबह फिर 424.24 अंकों का सुधार आया. 75,607.60 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में 0.56 फीसदी का सुधार आया है. NSE सूचकांक में फिलहाल 110.75 अंकों का सुधार आया है.
23,765.45 अंक पर फिलहाल NSE सूचकांक पहुंचा है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.47 फीसदी की तेजी आयी है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज सुधार है. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.