प्रदेशभर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तेज गर्मी से मिली निजात, तापमान में आई गिरावट, एक सप्ताह आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी

प्रदेशभर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तेज गर्मी से मिली निजात, तापमान में आई गिरावट, एक सप्ताह आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी

जयपुर: प्रदेशभर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तेज गर्मी से निजात मिली. मौसम के बदलाव से 11 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया. जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई शहरों में तेज अधंड के हल्की से मध्यम बारिश हुई. कोटा, अजमेर और बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरे. मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. 

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 4 मई से प्रदेश में प्रभाव दिखाएगा. बीकानेर,अजमेर,जयपुर,भरतपुर संभाग में आंधी-बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है. राजस्थान में देर रात तेज अधंड़, बारिश, ओलावृष्टि का कहर है. तेज अंधड़ में उड़े कई आशियाने तो कहीं बरसों पुराने पेड़ उखड़े.  

जयपुर शहर सहित झोटवाड़ा, प्रताप नगर, जवाहर नगर, अजमेर रोड, जयसिंहपुरा खोर समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ. जयसिंहपुरा खोर में तेज से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा. बाइक से गुजर रहे खोह नागोरियान निवासी यूनुस की मौत हुई. मित्तल कॉलेज और जयपुराखोर थाने के बीच 11 केवी की लाइन टूटी. जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नं-1 पर दो मंजिला मकान की बालकनी गिरी. राजधानी के कई इलाकों में तेज अधंड़ से पेड़ उखड़कर सड़क पर ग‍िर गए.