जयपुर: पर्यटन स्थलों पर तेज गर्मी की वजह से कर्फ्यू जैसा नजारा दिखाई दे रहा है! चिलचिलाती धूप और हीटवेव के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट नजर आ रही है. आमेर, हवा महल सहित सभी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या गिर गई. पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.
जंतर मंतर परिसर में पानी का छिड़काव:
तपते स्मारकों पर पानी की बौछारों से ठंडक के प्रयास है. भीषण गर्मी से स्मारकों पर हाल बेहाल है. तेज धूप और गर्मी से परेशान पर्यटकों ने स्मारकों से मुंह फेरा. ऐसे में हवा महल में पानी की बौछारों से वातावरण को ठंडा करने के प्रयास है. अधीक्षक सरोजिनी चंचलानी के निर्देश पर फव्वारे चलाए और मुख्य चौक में पानी का छिड़काव किया. पर्यटकों के लिए पर्याप्त छाया और पेयजल की भी उपलब्धता की सुनिश्चित है. जंतर मंतर अधीक्षक प्रतिभा यादव के निर्देश पर जंतर मंतर परिसर में पानी का छिड़काव है.
जयपुर गाइड एसोसिएशन की पहल पर नवाचार:
जयपुर गाइड एसोसिएशन की पहल पर नवाचार किया गया. पर्यटकों को धूप और गर्मी से राहत के लिए छातों का इंतजाम किया गया. गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरा ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से आग्रह किया था. जंतर मंतर आने वाले पर्यटकों के लिए 100 छातों के इंतजाम का आग्रह किया था. ताकि एंट्री पर पर्यटकों को छाता दिया जाए और एग्जिट पर वापस जमा किया जाए. राजपुरा के सुझाव पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विभाग को निर्देश दिए. पर्यटकों के लिए छातों के इंतजाम के निर्देश दिए.