SI भर्ती 2021 रद्द करने से जुड़े मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 332 चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका

SI भर्ती 2021 रद्द करने से जुड़े मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 332 चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका

नई दिल्ली : SI भर्ती 2021 रद्द करने से जुड़े मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच सुनवाई करेगी. करीब 332 चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच के फैसले को चुनौती दी है. 

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा था. चयनित उम्मीदवारों ने याचिका में मांग की है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द ना किया जाए. असफल अभ्यर्थियों ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की है.

SI भर्ती 2021 रद्द करने से जुड़े मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच करेगी सुनवाई 
-करीब 332 चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका
-याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच के फैसले को दी है चुनौती
-हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के फैसले को रखा था बरकरार
-चयनित उम्मीदवारों ने याचिका में मांग की है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द ना किया जाए
-असफल अभ्यर्थियों ने भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की है कैविएट