नई दिल्लीः वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम मैदान में उतरने वाली है. टीम का सामना नामीबिया से होगा. जहां दोनों टीमों के बीच जंग जीत को लेकर होगी. टूर्नामेंट में भारत जहां अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ जीतकर आ रही है तो वहीं नामीबिया की टीम को अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.
ऐसे में एक ओर जहां भारतीय टीम अपने जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं नामीबिया टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यही कारण है कि दोंनो टीमों के बीच टक्कर जबरदस्त होने वाली है.
पिच रिपोर्टः
मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम मे खेला जाना है. पिच रिपोर्ट की बात करें तो बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. मैदान छोटा होने के कारण खूब चौके-छक्के लगते हैं. अक्सर हाई स्कोरिंग टी20 मुकाबले देखने को मिलते हैं. मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है.
भारत की संभावित 11: संजू सैमसन, ईशान किशन/वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
नामिबिया की संभावित 11: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो