केरलम में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, परिणाम के 7 दिन बाद भी अभी तक नहीं हुआ कोई फैसला, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः पांच राज्यों के हुए चुनाव में कांग्रेस को केरल में अच्छी जीत मिली. लेकिन रिजल्ट के सात दिन बाद भी सीएम पद को लेकर कांग्रेस हाईकमान अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है. दिल्ली में हाईकमान ने सीएम के तीनों दावेदारों के साथ करीब 4 घंटे तक मंथन किया पर फिर भी कोई फैसला नहीं हो पाया. हालांकि करीब 70 फीसदी से ज्यादा विधायकों की पसंद वेणुगोपाल बताई जा रही है. 

केरलम में नया सीएम कौन होगा औऱ कब ताजपोशी होगी, इसको लेकर कांग्रेस हाईकमान अभी तक कोई फैसला नहीं कर पाया है. रिजल्ट को आए सात दिन हो चुके है. दोनों पर्यवेक्षक केरलम से आकर विधायकों की रायशुमारी रिपोर्ट भी हाईकमान को सौंप चुके है. उसके बाद सहमति बनाने के लिए तीनों दावेदार वेणुगोपाल,सतीशन और रमेश चेन्नीथला के साथ चार घंटे तक मंथन भी हो चुका है. लेकिन फिर भी कोई फैसला अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे में अब कईं तरह के अटकलें औऱ सियासी सवाल खड़े हो चुके हैं. वहीं दावेदार रमेश चेन्नीथला का कहना है कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा वह हम स्वीकार करेंगे.

इस बीच पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर सामने आ रहा है कि करीब 70 फीसदी विधायकों की पसंद संगठन महासचिव वेणुगोपाल है. लेकिन शेष दोनों के दावेदार वरिष्ठता के आधार पर रमेश चेन्नीथला और मेहनत के आधार पर वीडी सतीशन को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं बैठक के बाद प्रभारी दीपा दासमुंशी ने कहा कि केरलम में 23 मई तक नई सरकार गठन करने का समय है. इसके मायने अब यही निकाले जा रहे है कि फिलहाल सीएम चेहरा तय करने में हाईकमान और वक्त ले सकता है.

अब सामने आ रहा है कि अंतिम फैसले को लेकर राहुल गांधी औऱ अध्यक्ष खड़गे सोनिया गांधी से चर्चा करेंगे. उसके बाद सीएम चेहरे का ऐलान किया जाएगा. सूत्रों का दावा है कि फिलहाल वेणुगोपाल सीएम की रेस में सबसे आगे बने हुए है और वो ही राहुल गांधी की पहली पसंद है. लेकिन राहुल गांधी चाहते है कि अंतिम फैसला सबकी सहमति सो हो जाए तो मैसेज अच्छा जाएगा. अब देखना है कि सीएम की घोषणा हाईकमान कितने दिनों में करता है.     

केरलम में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार
रिजल्ट के 7 दिन बाद भी अभी तक नहीं हुआ कोई फैसला
तीनों दावेदारों के साथ 4 घंटे तक चली बैठक भी रही बेनतीजा
हालांकि रेस में केसी वेणुगोपाल चल रहे है फिलहाल सबसे आगे
अधिकतर विधायकों के साथ राहुल गांधी की भी पहली पसंद है वेणुगोपाल
उधर दूसरे दावेदार रमेश चेन्नीथला का बड़ा बयान
हाईकमान जो फैसला करेगा उसे हम स्वीकार करेंगे.