नई दिल्ली: T-20 वर्ल्ड कप में आज कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला होगा. लेकिन मैच पर मौसम का खतरा है, बारिश की संभावना है. आज शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा, 6:30 बजे टॉस होगा. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 28 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. मैच देखने करीब 16 हजार भारतीय फैंस के आने का अनुमान है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की पहल के बाद मैच पर सहमति बनी. ICC मेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होगा. T-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 8 में से 7 बार हराया. वनडे और T-20 वर्ल्ड कप मिलाकर भारत सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारा. 2021 T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. इस बार भारत रिकॉर्ड बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा. वहीं कप्तान सूर्यकुमार ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक के खेलने की पुष्टि की. अभिषेक शर्मा आज टीम की प्लेइंग 11 में नजर आएंगे.
पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अब पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी चर्चा में रही थी. वहीं तारिक उस्मान के बॉलिंग एक्शन को सूर्यकुमार ने आउट ऑफ सिलेबस बताते हुए कहा कि आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न को छोड़ तो नहीं सकते है. हम उसे खेलने का ट्राई करेंगे, हम सरेंडर तो नहीं कर सकते है.