नई दिल्लीः U19 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर BCCI मेहरबान हो गया है. भारत आयुष म्हात्रे की कप्तानी में चैंपियन बनी है. इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया है. युवाओं की सफलता पर BCCI ने भी खजाना खोला है. बोर्ड की ओर से पूरी टीम को 7.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा है.
अंडर-19 स्तर पर ICC किसी तरह का आर्थिक इनाम नहीं देती. क्योंकि इस टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के विकास के तौर पर खेला जाता है.