नई दिल्लीः IPL 2026 से पहली राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक गई है. टीम को अब नया मालिक मिल गया है. US के कारोबारी काल सोमानी ने RR टीम को खरीदा है. करीब 15,289 करोड़ रुपए में RR टीम को खरीदा है जो कि अब तक के IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है.
बताया जा रहा है कि काल सोमानी को वालमार्ट फैमिली और हैम्प फैमिली के सपोर्ट के साथ खरीदा गया है. सोमानी साल 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स टीम में हिस्सेदार रह चुके है. वहीं अब वो टीम के नए मालिक बन गए है. उनका कहना है कि वो आईपीएल के भविष्य को लेकर रोमांचित हैं. जिन्होंने एक डील से आईपीएल जगत में हलचल तेज कर दी है. खास बात ये है कि IPL 2026 से पहली राजस्थान रॉयल्स को खरीदा है.
जानें कौन है सोमानीः
वहीं अगर बात करें काल सोमानी कि तो वो एक US के कारोबारी है. सोमानी को एड-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और डेटा प्राइवेसी में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रह चुका है. वो Truyo.AI जैसी कंपनी के मालिक है. वहीं सोमानी मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं. इसके अलावा टीजीएफ गोल्फ लीग TMRW स्पोर्ट्स में भी उनका इन्वेस्टमेंट है.