जयपुरः IPL की दुनिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान रॉयल्स अब IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है. करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15,289 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी की बिक्री हुई है. भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के कंसोर्टियम ने ये रिकॉर्ड बोली लगाई है.
राजस्थान रॉयल्स. IPL की पहली चैंपियन टीम
अब बन गई है लीग की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी
1.63 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड डील के साथ टीम ने इतिहास रच दिया है
इस डील के साथ राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
लखनऊ को 2021 में करीब 7,090 करोड़ रुपए में खरीदा गया था.
लेकिन अब राजस्थान की कीमत उससे दोगुने से भी ज्यादा हो चुकी है.
अगर टीम की वैल्यू पर नजर डालें.
तो 2008 में राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 67 मिलियन डॉलर में खरीदी गई थी.
आज की कीमत के हिसाब से ये करीब 628 करोड़ रुपए बैठती है.
यानी 2026 तक टीम की वैल्यू में करीब 24 गुना का उछाल आया है.
फाइनल बिडिंग रेस में कई बड़े कॉरपोरेट ग्रुप शामिल थे. आदित्य बिरला ग्रुप. टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप. और कैपरी ग्लोबल. लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए काल सोमानी के कंसोर्टियम ने बाजी मार ली. काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश की दुनिया का बड़ा नाम हैं.
AI, डेटा प्राइवेसी और स्पोर्ट्स टेक में उनका बड़ा निवेश है. खास बात ये है कि वे पहले से ही 2021 से राजस्थान रॉयल्स में इन्वेस्टर थे.
काल सोमामी अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल में रहते हैं, 1998 में सोमानी भारत से अमेरिका शिफ्ट हो गए, सोमानी के ग्रुप का हिस्सा अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार भी है, रॉब वाल्टन वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वाल्टन के सबसे बड़े बेटे हैं राजस्थान रॉयल्स का इतिहास भी खास रहा है. 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में टीम ने पहला IPL खिताब जीता. हालांकि 2015 में स्पॉट-फिक्सिंग मामले के चलते टीम को 2 साल का बैन भी झेलना पड़ा. लेकिन 2018 में वापसी के बाद टीम ने फिर से अपनी पहचान बनाई. IPL में बढ़ती कीमतें साफ दिखा रही हैं कि ये लीग अब सिर्फ क्रिकेट नहीं. बल्कि एक ग्लोबल बिजनेस ब्रांड बन चुकी है. और राजस्थान रॉयल्स की ये रिकॉर्ड डील. इसी बढ़ती ताकत का सबसे बड़ा उदाहरण है.