अब बच्चों की पढ़ाई में 'लापरवाही' नहीं सहेगा शिक्षा विभाग ! लेट एडमिशन वाले बच्चे अब खुद करेंगे पढ़ाई

अब बच्चों की पढ़ाई में 'लापरवाही' नहीं सहेगा शिक्षा विभाग ! लेट एडमिशन वाले बच्चे अब खुद करेंगे पढ़ाई

जयपुरः शिक्षा विभाग अब बच्चों की पढ़ाई में 'लापरवाही' नहीं सहेगा. लेट एडमिशन वाले बच्चे अब खुद पढ़ाई करेंगे, विभाग की दो टूक है. जिसके बच्चों की शिक्षा को लेकर विभाग एक्टिव मोड में है. 1 अप्रेल से स्कूल शुरू हो गए है, 13 से 15 मई तक प्रथम आयोजन होगा. 17 मई से होगी ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत होगी. 

अवकाश के बाद 20 जून से स्कूल वापस खुलेंगे. इसके बाद एडमिशन लेने वाले बच्चे प्रथम परख नहीं दे पाएंगे. ऐसे में वार्षिक परीक्षा में 10 अंकों का नुकसान होगा. लेकिन प्रवेशोत्सव के दौरान 11 जुलाई तक एडमिशन होंगे. साथ ही न्यू-एडमिशन वाले बच्चे 20 जून से 11 जुलाई के बीच का सिलेबस खुद पढ़ेंगे