पूर्वोत्तर राज्यो में चुनावी माहौल का असर रेलवे पर, महंगे और लंबे रूट के विकल्प के बावजूद कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं

पूर्वोत्तर राज्यो में चुनावी माहौल का असर रेलवे पर, महंगे और लंबे रूट के विकल्प के बावजूद कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं

जयपुरः पूर्वोत्तर राज्यो में चुनावी माहौल का असर रेलवे पर देखने को मिल रहा है. जयपुर से असम, बंगाल जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ दिख रही है.  अधिकांश ट्रेनों के हाउसफुल होने से कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में यात्री आगरा, कानपुर, लखनऊ से कनेक्टिंग ट्रेनें पकड़ रहे है.  

महंगे और लंबे रूट के विकल्प के बावजूद कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं है. जयपुर से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं होने से भी परेशानी है. कामगारों के लौटने से फैक्ट्रियों, घरों में कामकाज प्रभावित हुआ है.