नई दिल्लीः देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का नमूना सामने आ गया है. 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 'रफ्तार की रानी' दौड़ेगी. रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का मॉडल दिखा. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना को मॉडल दर्शा रहा है. 508 किमी लंबे कॉरिडोर पर 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी.
6 से 8 घंटे के बजाय मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज 2 घंटे में पूरा होगा. इस कॉरिडोर पर 12 स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती बनाए जा रहे है. बुलेट ट्रेन भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन और अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम होगा.