दस्तक के साथ ही पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून, पिछले 24 घंटे में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हुई अच्छी बारिश दर्ज

दस्तक के साथ ही पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून, पिछले 24 घंटे में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हुई अच्छी बारिश दर्ज

जयपुर: मानसून दस्तक के साथ ही पूरी तरह एक्टिव हुआ. पिछले 24 घंटे में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश दर्ज हुई. आज उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया. 

कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई. अगले 5 से 7 दिन तक पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा. जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा. 

पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश के आसार है. पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा. जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

आपको बता दें कि मानसून की पहली झमाझम का आंकड़ा जारी हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर जिले की बारिश का आंकड़ा जारी हुआ है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है.

सांभर में 84 MM, फागी में 70 MM,सांगानेर में 53 MM, माधोराजपुरा में 48 मौजमाबाद और नरेना में 36-36 MM,  दूदू में 31 MM,चौमूं में 38 MM, जयपुर में 20 MM,  फुलेरा में 23 और किशनगढ़-रेनवाल व कोटखावदा में 18-18 MM बारिश दर्ज हुई है.