आज भारत में दस्तक देगा मानसून, केरल में पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मानसून... इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

आज भारत में दस्तक देगा मानसून, केरल में पहुंचेगा दक्षिण पश्चिम मानसून... इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुरः आज मानसून भारत में दस्तक देगा. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आज केरल में पहुंचेगा. इससे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारी में बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है. 5 से 7 दिनों के दौरान केरल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

निचले इलाकों में जलभराव, नदियों में उफान और भूस्खलन की आशंका है. पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि की संभावना है. राजस्थान में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम बदलेगा.