युवा दिवस पर भर्ती परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, राजस्थान सरकार ने 1 लाख से अधिक पदों पर नौकरी का किया ऐलान

जयपुर: युवा दिवस पर भर्ती परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवा दिवस पर युवाओं को तोहफा दिया हैे. जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैे उनके लिए खुशखबरी है. कई विभागों में भर्तियां होगी. 

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा युवा दिवस पर ने युवाओं के लिए 2026 का भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में वर्षभर चलने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का पूरा विवरण दिया गया है. 

सरकार का दावा है कि वर्ष 2026 में एक लाख से अधिक सरकारी भर्तियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे. भर्ती परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक जनवरी से लेकर दिसंबर तक विभिन्न विभागों में चरणबद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिससे अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी की स्पष्ट रूपरेखा मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी.