Share Market: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, BSE सूचकांक में आज सुबह आई करीब 400 अंकों की मंदी

Share Market: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, BSE सूचकांक में आज सुबह आई करीब 400 अंकों की मंदी

जयपुरः शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. BSE सूचकांक में आज सुबह आई करीब 400 अंकों की मंदी आई. डॉलर की तुलना में रुपए में आई कमजोरी और अमेरिका-इजरायल-इरान में तनाव बढ़ने की आशंका का असर दिख रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में भी फिर तेजी के संकेत से भी शेयर बाजार सहमे. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है. 

BSE सूचकांक में आज सुबह फिर 340.29 अंकों की गिरावट आई. फिलहाल BSE सूचकांक 74,860.56 अंक पर है. BSE सूचकांक में 0.45 फीसदी की गिरावट आई है. NSE सूचकांक में 97.10 अंकों की गिरावट आई है. 23,520.90 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक पहुंचा. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.41 फीसदी की गिरावट आई. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.