जयपुर : झूठी FIR करवाने वालों की अब खैर नहीं है. 1 जून से 28 जून 2026 के बीच प्रदेशभर में 75 मामलों में न्यायालयों ने झूठी शिकायत करने वालों को दोषी ठहराते हुए सजा और आर्थिक जुर्माना लगाया है. वहीं 1,870 मामलों में अदालतों ने संज्ञान लेकर झूठी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इस अभियान का उद्देश्य न केवल झूठे मुकदमों पर रोक लगाना है. बल्कि निर्दोष लोगों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से बचाना और पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग रोकना भी है. झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ न्यायालय में सबसे अधिक कार्रवाई कराने में नागौर जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है.
जहां 292 नए मामलों में अदालत ने संज्ञान लिया. इसके बाद जयपुर ग्रामीण में 247, अलवर में 212, जयपुर दक्षिण में 139, कोटपूतली-बहरोड़ में 120, हनुमानगढ़ में 110, जयपुर पश्चिम में 71 तथा जयपुर उत्तर में 59 मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है.