भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-नई आर्थिक शक्ति के रूप में देश बढ़ रहा आगे 

भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-नई आर्थिक शक्ति के रूप में देश बढ़ रहा आगे 

अलवर: भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जारी है. गोविन्दगढ़ में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी में विकास करने वाले देश आगे बढ़ते हैं. जन धन अकाउंट में साढ़े 6 लाख करोड़ रुपये सीधे जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जीएसटी कम करने का काम सरकार ने किया है. नई आर्थिक शक्ति के रूप में देश आगे बढ़ रहा है. इनकम टैक्स में रियायत दी और जीएसटी में कमी की है. आम आदमी को लाभ देना ही सरकार का उद्देश्य है. 

गोविन्दगढ़ में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि रामगढ़ को हम विकास में पीछे नहीं छोड़ेंगे. विकास के नए आयाम रामगढ़ छुएगा. एक्सप्रेस वे से जुड़ने से यहां लाभ हुआ है. अलवर डेयरी में बिना पैसे के लेन देन के चुनाव हुआ है. 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 36 बिरादरी मिलाकर प्रतिनिधित्व दिया है. बिना किसी पैसे के अध्यक्ष का चुनाव किया है. अलवर आधुनिक स्टेशन बनेगा, 31 को शिलान्यास होगा. पुननिर्माण के लिए 120 करोड़ खर्च होंगे.