केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-खाद्य हानि,अपव्यय आज पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-खाद्य हानि,अपव्यय आज पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती

इंदौर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इंदौर में BRICS मीटिंग्स को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 
खाद्य हानि,अपव्यय आज पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती है. हर वर्ष लगभग एक अरब टन से अधिक खाद्यान्न बर्बाद हो जाता है. फसल कटाई से लेकर भंडारण और तैयार भोजन तक. हर स्तर पर होने वाला यह अपव्यय न केवल चिंता का विषय है. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी लगभग 8 से 10% तक योगदान देता है.

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि खाद्य हानि,अपव्यय को कैसे कम किया जाए पर गंभीर चर्चा होगी. ब्रिक्स देशों के स्वागत के लिए मध्यप्रदेश पूरी आत्मीयता के साथ तैयार है. 9 से 11 जून तक एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप्स की बैठक होगी. 12-13 जून को कृषि मंत्रियों की बैठक इंदौर में होगी. ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री भविष्य में कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करेंगे. 

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गौरव,प्रसन्नता का विषय है. इंदौर में BRICS एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप,कृषि मंत्रियों की मीटिंग्स हो रही है. भारत में अब तक ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की लगभग 8 मीटिंग्स हो चुकी है. खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, पशुपालन सहित कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की चार प्रमुख प्राथमिकताएं हैं.