जयपुरः बेमौसम बारिश से AC-फ्रिज की बिक्री घटी है. गर्मी के पीक सीजन से ठीक पहले बेमौसम बरसात हो रही है. जिसके कारण AC, कूलर-पंखे, फ्रिज की ब्रिकी पर असर पड़ा है. मार्च के शुरुआत में तेज गर्मी से बिक्री उम्मीदें जगी थी. हालांकि बेमौसम बारिश ने मांग को थोड़ा नरम कर दिया.
दूसरी ओर जंग के चलते 10 फीसदी तक दाम बढ़ाने की भी तैयारी है. वहीं, गर्मियों के पेय पदार्थ की मांग में भी अल्पकालिक कमी हुई है.