नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया

जयपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए लॉटरी के माध्यम से वार्डों के आरक्षण का निर्धारण हो रहा है. नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई. 
जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक लॉटरी निकाल रहे है. नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा भी लॉटरी प्रक्रिया में शामिल हुए. 

सबसे पहले SC वर्ग के लिए आरक्षण की लॉटरी हो रही है. जयपुर में अनुसूचित जाति के लिए 20, अनुसूचित जनजाति के लिए 6 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 30 वार्ड आरक्षित होंगे, जबकि सामान्य के लिए 94 वार्ड होंगे. 150 में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. नगर निगम के कुल 20 वार्ड SC के लिए आरक्षित है. 

वार्ड नंबर 72,124,132, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66,142 SC के लिए आरक्षित है. ST वर्ग के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित है.
वार्ड नंबर 68, 60,150, 64,131, 61 आरक्षित है. आरक्षित वार्डों में से ही महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. शेष 124 वार्डों में से ओबीसी के लिए 30 वार्ड लॉटरी के माध्यम से आरक्षित किए गए.