केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान, वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री

केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान, वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया गया. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाम का एलान किया.
आपको बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ फाइनल चर्चा की थी. 

खड़गे के साथ हुई चर्चा में AICC की महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी और 2 वरिष्ठ पर्यवेक्षक- अजय माकन और मुकुल वासनिक शामिल थे. इन तीनों ने हाल ही में सभी नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत की थी और उनके मन की बात जानी थी.

आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे. लेकिन 10 दिन बाद भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया था. राहुल गांधी ने बुधवार शाम को खड़गे के साथ 30 मिनट की बैठक की, जिसमें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा हुई. इसके बाद राहुल ने गुरुवार सुबह AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी.