पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. सुबह से बूथों पर लंबी कतारें लोकतांत्रिक उत्साह दिखा रही है. EVM खराबी के चलते कई जगहों पर मतदान बाधित रहा. पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत वोटिंग हुई. मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा क्षेत्र में बूथ नंबर 156 पर EVM खराब हुई. शमशेरगंज के बूथ नंबर 212 पर भी मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका. कंडी क्षेत्र के बूथ नंबर 130 पर भी इसी तरह की समस्या के कारण वोटिंग देर से शुरू हुई. कूचबिहार के बूथ नंबर 229 पर लगभग एक घंटे तक मतदान रुका रहा.
झारग्राम जिले में एक मतदान केंद्र के पास हाथी के आ जाने से अफरा-तफरी की स्थिति बनी. मुर्शिदाबाद के नाओदा क्षेत्र में शिवनगर प्राइमरी स्कूल के पास देसी बम फेंके. मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान भी बवाल हुआ. हुमायूं कबीर और TMC समर्थक आमने-सामने हुए. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हुआ. चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया. चुनाव आयोग ने हंगामे पर DM से रिपोर्ट मांगी. हुमायूं कबीर और TMC समर्थक आमने-सामने हुए.
सुबह 9 बजे तक हुई 18.76% वोटिंग:
पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक हुई 18.76 प्रतिशत वोटिंग हुई. अलीपुरद्वार में सुबह 9 बजे तक 17.70 प्रतिशत वोटिंग हुई. उत्तरी दिनाजपुर में सुबह 9 बजे तक 17.54 प्रतिशत मतदान हुआ. कालिम्पोंग में सुबह 9 बजे तक 18.74 % वोटिंग हुई. कूचबिहार में सुबह 9 बजे तक 17.56 % वोटिंग हुई. जलपाईगुड़ी में सुबह 9 बजे तक 18.50 प्रतिशत वोटिंग हुई. झारग्राम में सुबह 9 बजे तक 19.84 प्रतिशत वोटिंग हुई. दक्षिण दिनाजपुर में सुबह 9 बजे तक 18.81 प्रतिशत मतदान हुआ. दार्जिलिंग में सुबह 9 बजे तक 18.80 प्रतिशत वोटिंग हुई.
पश्चिम बर्धमान में सुबह 9 बजे तक 19 % वोटिंग हुई. पश्चिम मेदिनीपुर में सुबह 9 बजे तक 20.51%वोटिंग हुई. पुरुलिया में सुबह 9 बजे तक 17.83 प्रतिशत मतदान हुआ. पूर्वी मेदिनीपुर में सुबह 9 बजे तक 18.81 प्रतिशत वोटिंग हुई. बांकुरा में सुबह 9 बजे तक 20.20 प्रतिशत वोटिंग हुई. बीरभूम में सुबह 9 बजे तक 19.01 प्रतिशत मतदान हुआ. मालदा में सुबह 9 बजे तक 16.96%वोटिंग हुई. मुर्शिदाबाद में सुबह 9 बजे तक 18.88 प्रतिशत मतदान हुआ.