तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री के तौर पर नामित होने के बाद VD सतीशन ने कहा कि जनता से किए सभी वादे पूरे करेंगे. VD सतीशन ने कहा कि एक नया दौर आएगा, एक नया केरलम बनेगा. हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाज़ुक है. हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं. AICC के सभी नेताओं ने मुझे फ़ोन किया और बधाई दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आज राज्यपाल से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से चर्चा करनी होगी.
आपको बता दें कि केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया गया. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाम का एलान किया. आपको बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ फाइनल चर्चा की थी.
खड़गे के साथ हुई चर्चा में AICC की महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी और 2 वरिष्ठ पर्यवेक्षक- अजय माकन और मुकुल वासनिक शामिल थे. इन तीनों ने हाल ही में सभी नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत की थी और उनके मन की बात जानी थी.
आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए थे. लेकिन 10 दिन बाद भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया था. राहुल गांधी ने बुधवार शाम को खड़गे के साथ 30 मिनट की बैठक की, जिसमें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा हुई. इसके बाद राहुल ने गुरुवार सुबह AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी.