देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ हुआ. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली. गर्मी से राहत मिली. ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई. लोगों को राहत मिली.
पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल अब भी बने हुए है. पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम बदलता रहेगा.
IMD ने मई का पूर्वानुमान लगाया है. गर्मी से राहत के संकेत मिल रहे है. देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या कम रहेगा. प्री-मानसून बारिश औसत से 110% तक ज्यादा होने की संभावना है. दक्षिण, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी.
हिमालय की तराई, गुजरात-महाराष्ट्र में लू के दिन बढ़ सकते हैं. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम, मध्य और कुछ पूर्वोत्तर हिस्सों में रात का पारा कम रहेगा. अंडमान-निकोबार में 14-16 मई के बीच मानसून की एंट्री संभव है. इस बार तय समय से पहले मानसून की दस्तक के संकेत है.