जयपुरः प्रदेश में फिर मौसम बदलेगा. आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर अगले 3 दिन तक रहेगा. इस दौरान 6 संभागों में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टिका अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा. जबकि 9 अप्रैल से मौसम सामान्य होने लगेगा. पिछले 25 दिन में 7 विक्षोभ प्रदेश में आ चुके है.