बीकानेर में मौसम ने ली अचानक करवट, महाजन और अर्जनसर में गिरे ओले, अर्जनसर में हुई ज़्यादा ही ओला वृष्टि , फसलों को नुकसान

बीकानेर में मौसम ने ली अचानक करवट, महाजन और अर्जनसर में गिरे ओले, अर्जनसर में हुई ज़्यादा ही ओला वृष्टि , फसलों को नुकसान

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली. महाजन और अर्जनसर क्षेत्र में तेज़ ओलावृष्टि दर्ज की गई. खास तौर पर अर्जनसर में भारी ओले गिरने की खबर मिली है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है.

ओलावृष्टि के कारण किसान काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि इससे उनकी मेहनत पर असर पड़ा है. हालांकि, इस बदलाव के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

इससे पहले बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ की खबर सामने आई. श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे. तेज तूफान से भी फसलों को नुकसान हुआ. लोडेरा और गुंसाईसर बड़ा क्षेत्र में तेज तूफान के साथ ओले गिरे.

दर्जनों पेड़ गिरने की भी सूचना मिल रही है. क्षेत्र के उत्तरी रोही में असर ज्यादा है. कस्बे में भी काले घने बादल मंडरा रहे है. मौसम विभाग ने कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया.