जयपुर: राजस्थान महिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पीसीसी मुख्यालय में शुरू हुआ. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिविर का आगाज किया. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ देश और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा की जाएगी. शिविर में महिला पदाधिकारियों को राजनीतिक प्रशिक्षण, संगठनात्मक दक्षता एवं नेतृत्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया.
प्रदेश में सारिका सिंह को महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी देने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आगाज हुआ है. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर रखा गया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नूरी खान, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रेहाना रियाज, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव साफिया जुबेर भी मौजूद रहीं.दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ देश और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों के साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन की जानकारी भी अलग-अलग सत्रों में दी जाएगी. इस मौके पर अल्का लांबा ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने बच्चियों के लिए फ्री सेनेटरी पैड की उड़ान योजना शुरू की थी लेकिन भाजपा की सरकार ने इस योजना को पूरी तरीके से बंद कर दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट को भी आदेश देना पड़ा है कि यह योजना पूरे देश में होनी चाहिए. एपेस्टीन फाइल को लेकर कहा कि हरदीप सिंह पूरी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि चार बार जेफरी एपस्टीन से मुलाकात की थी, ऐसे में पुरी को इस्तीफा देना चाहिए.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण लेकर जो योजना चलाई थी उन सबको सरकार ने बंद कर दिया है. बच्चियों को साइकिल नहीं मिल रही है, लैपटॉप नहीं मिल रहे हैं. सेनेटरी नैपकिन तो बिल्कुल गायब हो गए हैं और पंचायत राज में राजीव गांधी ने जो 33% आरक्षण लागू किया था. निकाय और पंचायत चुनाव भी नहीं करवाए जा रहे हैं और युवाओं महिलाओं को जनप्रतिनिधि बनने से रोका जा रहा है.