जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण का काम हुआ शुरू, प्रहलादपुरा से कॉरिडोर निर्माण की शुरुआत की गई

जयपुरः पीएम मोदी के हाथों शिलान्यास के बाद काम शुरू हो गया है. जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण का काम शुरू हुआ. टोंक रोड पर रिंग रोड के पास आज शुरुआत की गई. प्रहलादपुरा से कॉरिडोर निर्माण की शुरुआत की गई है. कॉरिडोर निर्माण के लिए टेस्ट पाइल की शुरुआत की गई. 41 किमी लंबे दूसरे चरण की लागत 13 हजार 37 करोड़ रुपए है.      

इस चरण में प्रहलादपुरा से टोड़ी मोड़ तक मेट्रो चलेगी. सबसे पहले पैकेज वन का मौके पर काम शुरू किया गया है. पैकेज वन में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तब कॉरिडोर बनेगा. इस पैकेज में 12 एलिवेटेड कॉरिडोर स्टेशन का निर्माण किया जाएगा.