नई दिल्ली: ईरान के समर्थन में यमन उतर आया है. अमेरिका-इज़रायल के खिलाफ युद्ध में यमन शामिल हुआ. यमन के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने घोषणा की. इज़रायल के सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार शुरू कर दी.
ईरान की अमेरिका को खुली धमकी:
वहीं ईरान की अमेरिका को खुली धमकी है. अमेरिकी सैन्य बलों की बढ़ती तैनाती के बीच चेतावनी भरा संदेश दिया. शनिवार के अंक के पहले पृष्ठ पर बड़े अक्षरों में "वेलकम टू हेल लिखा, जो भी अमेरिकी सैनिक इरानी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे, वे सिर्फ ताबूत में लौटेंगे. अमेरिका ने USS त्रिपोली युद्धपोत उतारा. अमेरिका 3500 अतिरिक्त सैनिक की तैनाती करेगा. खर्ग द्वीप को कब्जे में लेने के लिए अमेरिकी ऑपरेशन की तैयारी हो सकती है.
हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने US-इज़रायल को धमकी दी:
हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने US-इज़रायल को धमकी दी है. हूती ने कहा कि US-इज़रायल के खिलाफ हमले जारी रहेंगे. जब तक इज़रायल अपने हमले बंद नहीं कर देता. हमलों में क्रूज़ मिसाइलों, ड्रोन का इस्तेमाल किया. दक्षिणी इज़रायल में ठिकानों को निशाना बनाया. हमले इज़रायल के जारी हमलों का जवाब है.
ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन के लिए अमेरिका तैयार:
ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन के लिए अमेरिका तैयार है. किसी भी वक्त ग्राउंड ऑपरेशन शुरू हो सकता है. US कई दिन से ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. ईरान में कई हफ्ते ग्राउंड ऑपरेशन चल सकता है.