शादी समारोह में हुए झगड़े में युवक की मौत, इलाके में पुलिस फोर्स को किया गया तैनात

शादी समारोह में हुए झगड़े में युवक की मौत, इलाके में पुलिस फोर्स को किया गया तैनात

जयपुरः जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में शादी समारोह में हुए झगड़े में युवक की मौत हो गई है. अल्ताफ नामक युवक की मौत होने की सूचना मिल रही है. मृतक ब्रह्मपुरी थाना इलाके के फकीरों की डूंगरी का रहने वाला था. 

बताया जा रहा है कि देर रात मृतक के परिजन और दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद हुआ. जिसके बाद फकीरों की डूंगरी में जमकर पथराव हुआ. पथराव में कुछ लोग घायल हुए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया. फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.