मन की बात का 124वां एपिसोड, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाएं, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें

मन की बात का 124वां एपिसोड, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाएं, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें

नई दिल्लीः मन की बात का 124वां एपिसोड आज आयोजित हुआ. पीएम मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में कहा कि साइंस को लेकर बच्चों में जिज्ञासा है. शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर देश को गर्व है. शुभांशु की सकुशल वापसी से पूरा देश झूम उठा. देश में स्पेश स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहा है. छोटे-छोटे बच्चे साइंटिस्ट बनना चाहते है. 

23 अगस्त को नेशनल स्पेस-डे पर नया आइडिया दें. भारत के प्राचीन किलों का अपना-अपना इतिहास है. देश की धरोहर के बारे में जानें. भारत ओलंपिक में आगे बढ़ रहा है. आज देश में 200 से ज्यादा स्टार्टअप है. अगस्त का महीन क्रांति का महीना है. कई आंदोलन अगस्त महीने में हुए है. 12 अगस्त को विभाजन विभाषिका दिवस है. भारतीय वस्तु खरीदें और बेचें. शिवाजी किला वैश्विक धरोहर है. स्वदेशी आंदोलन देश को ऊर्जा देते है.      

विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाएं. वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें. हमें अपनी विरासत को सहज कर रखना चाहिए. 3 हजार से ज्यादा टेक्सटाइल स्टार्टअप है. 12 मराठा किले वैश्विक धरोहर में शामिल है. 7 अगस्त को राष्ट्रीय नेशनल हैंडलूम दिवस है.