बोर्ड परीक्षा से पहले 4394 लेक्चरर के तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी की बड़ी ट्रांसफर सूची

बीकानेरः बोर्ड परीक्षा से पहले 4394 लेक्चरर के तबादले किए गए है. शिक्षा विभाग ने बड़ी ट्रांसफर सूची जारी की है. हिंदी विषय के 1644 लेक्चरर का स्थानांतरण हुआ है. इतिहास के 973, फिजिक्स के 416, इंग्लिश के 355 लेक्चरर बदले गए है. 

जीव-विज्ञान/रसायन/गृह विज्ञान के 737 लेक्चरर के भी तबादले हुए. गणित 104, एग्रीकल्चर 74, कॉमर्स के 91 लेक्चरर का ट्रांसफर हुआ. अन्य विषयों की सूची भी जल्द जारी होने की संभावना है.