जैसलमेर आर्मी कैंट में भीषण आग से अफरा-तफरी, लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख

जैसलमेर आर्मी कैंट में भीषण आग से अफरा-तफरी, लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख

जैसलमेर : जैसलमेर आर्मी कैंट में भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई है. आर्मी कैंट के सीएसडी कैंटीन में आग लगी है. देखते ही देखते पूरी कैंटीन आग की चपेट में आ गई है. लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है. सेना, एयरफोर्स, सिविल डिफेंस और दमकल मौके पर पहुंची है. 

आग बुझाने के लिए 8 दमकलों को लगाया गया है. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. समय रहते आग को अन्य इमारतों तक फैलने से रोका गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है. शॉर्ट सर्किट की आशंका है, आधिकारिक पुष्टि बाकी है. सेना और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है.

जैसलमेर आर्मी कैंट में भीषण आग से अफरा-तफरी
-आर्मी कैंट के सीएसडी कैंटीन में लगी आग
-देखते ही देखते पूरी कैंटीन आग की चपेट में आ गई 
-लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख
-सेना, एयरफोर्स, सिविल डिफेंस और दमकल मौके पर पहुंची
-आग बुझाने के लिए 8 दमकलों को लगाया गया
-करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
-समय रहते आग को अन्य इमारतों तक फैलने से रोका गया
-घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
-आग लगने के कारणों की जांच शुरू
-शॉर्ट सर्किट की आशंका,आधिकारिक पुष्टि बाकी
-सेना और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा